RN News
BusinessFeatured

भाजयुमो जहानाबाद ने निकाला तिरंगा यात्रा व बाइक रैली

भारतीय जनता युवा मोर्चा जहानाबाद जिला इकाई द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत तिरंगा बाइक रैली जिलाध्यक्ष रवि शेखर के नेतृत्व में कारगिल चौक जहानाबाद से शहीद चौक घोषी बाजार तक निकाला गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार देव ने तिरंगा बाइक रैली को झंडा दिखा कर रवाना किया।सर्वप्रथम कारगिल शहीद स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार देव ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर पुरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है, आजादी के वर्षगाँठ के पूर्व दिवस पर हम सभी नागरिक अपने घरों में झंडा फहरा कर आजादी का जश्न मनाएंगे।भाजयुमो क्षेत्रीय प्रभारी अभिषेक कुमार,भाजपा जिला महामंत्री धीरज कुमार, अनिल ठाकुर, उपाध्यक्ष शैलेश कुमार एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह बाइक रैली समाज को यह सन्देश देने एवं जनजागृति के लिए है कि हम सब आजादी के 78 वें वर्षगांठ को पुरे हर्षोल्लास मनाएंगे,इस कड़ी में अपने घरों में तिरंगा लगा कर, बाजार गाँवो में प्रभात फेरी कर इस उत्सव को समाज के हर व्यक्ति पहुँचाएंगे ताकि हम सब लोगों को इस तिरंगा रूपी स्वंत्रतता के लिए शहीद हुए लोगों की याद हमारे दिलों में बनी रहे। इस तिरंगा बाइक रैली में सैकड़ो की संख्या में युवा बाइक से कारगिल चौक से शहीद चौक घोषी बाजार तक गए, शहीद ओमप्रकाश पासवान के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की समाप्ति हुई। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री राहुल पाण्डेय एवं मंत्री गौरव कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला कोषाध्यक्ष रुपेश कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला पार्षद भाजपा नेता अजय सिंह टुन्नू, भाजयुमो क्षेत्रीय प्रभारी अभिषेक कुमार, आनन्द सिंह,भाजपा जिला मंत्री ब्रजेश कुमार, सर्वेश वर्मा, विजय सत्कार,मनोज पासवान,महेन्द्र कुमार, किसान मोर्चा विनोद कुमार, पिछड़ा मोर्चा संजय बिन्द, दलित मोर्चा रविंद्र पासवान, जदयू नगर अध्यक्ष कुंदन शर्मा,भाजपा मण्डल अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार, निकेश कुमार, कुणाल गुप्त, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुजीत पासवान, मंत्री राकेश रंजन,मण्डल रौशन कुमार, आदित्य पाण्डेय,रवि रंजन ठाकुर, शाश्वत कुमार सहित सैंकड़ो युवा भागीदार रहे।

Related posts

Global Funds Expanding Into Massive Chinese Investment Market

Bose’s Most Iconic Headphones Are On Flash Sale

7 people To Follow If You Want A Career in UX Design

Leave a Comment