बिहार राज्य मिड डे मील रसोईया यूनियन मधुबनी जिला कमेटी सदस्यों ने पीएम पोषण योजना कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। रसोईया संघ का प्रदर्शन स्टेशन चौक से विभिन्न मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए पीएम पोषण कार्यालय पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता अजय कुमार अमर ने किया।सभा को संबोधित करते हुए रसोईया संघ के मधुबनी जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि बिहार सरकार रसोईया कर्मीयों के साथ घोर अन्याय कर रही है। रसोईया को 12 महिना मानदेय के बदले सिर्फ 10 महिना का ही मानदेय दिया जाता है। हम सभा के माध्यम से कहना चाहते हैं कि मिड डे मील रसोईया को बिहार सरकार सरकारी कर्मी का दर्जा अविलंब घोषित करे। उन्होंने आगे कहा कि रसोईया को तत्काल 10 हजार रुप्या प्रतिमाह दिया जाना चाहिए, मानदेय का भुगतान प्रत्येक महीने के प्रथम सप्ताह में होना चाहिए, रसोईया को सेवा निवृत्त होने पर प्रत्येक महीने 3000 रुपए पेंशन सवैतनिक मातृत्व एवं विशेष अवकाश देने की मांग सरकार से किया वही मध्यान्ह भोजन योजना में एन.जी.ओ./ठेकेदारो को प्रवेश पर रोक लगाने का भी मांग किया, रसोईया से रसोई कार्य के अलावा दुसरे कार्यो लेने पर रोक लगाने की मांग किया है। सभा को संबोधित करते हुए सिटू नेता दिलीप झा ने कहा कि पीएम पोषण कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बड़े स्तर पर सरकार द्वारा घोषित मीनू के विपरित कार्य किया जा रहा है। बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन नहीं दिया जा रहा है। यह कार्यालय भ्रष्टाचार में सबसे उंचाई पर पहुंच गया है। दिलीप झा ने कहा कि कलुआही प्रखंड के केवटा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के रसोईया सेवा समय में रहते अरहुला देवी का देहांत हो गया। एक वर्ष से अधिक होने पर भी सरकार द्वारा घोषित रुपए का भूगतान अभी तक उन के आश्रितों को नहीं किया गया है। जब कि सेवा समय में देहांत होने पर उनके परिजनों को अनुकंपा का लाभ देते हुए अविलंब बहाली होना चाहिए। उन्होंने जिला पदाधिकारी मधुबनी से इन सभी बातों की जांच अपने स्तर करने की मांग किया है। संघ के उपाध्यक्ष वीणा देवी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि सभी रसोईया को जिला प्रशासन की ओर से परिचय पत्र उपलब्ध कराया जाय। सभी रसोईए को सुती कपड़े का ड्रेस उपलब्ध कराया जाए। सभा को रसोईया संघ के राज्य उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने संबोधित करते हुए नीतीश मोदी सरकार पर करारा हमला करते हुए कहा कि आज कर्मीयों के अधिकार में कटौती किया जा रहा है। सरकारी विभागों में बहाली बंद है। मोदी सरकार बड़े स्तर पर कर्मचारियों को छंटनी कर रही है। गरीब को और गरीब बनाया जा रहा है। रसोईया संघ का जो भी मांगे हैं उन सभी मांगों पर सरकार को बिना देर किए विचार करने की जरूरत है। सरकार इन सभी मांगों को अविलंब पुरा करे। सभा को उमेश राय,सीता देवी, नीलम देवी, अनीता देवी,अंजु देवी,लाल दाई,इन्द्रकला देवी, श्यामा देवी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। वही सैकड़ों के संख्या में प्रदर्शन में मौजूद रसोईया संघ के लोगों ने अपने मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी किया।
previous post